राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ विधायक ओंकार साहू ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

धमतरी।  विधायक ओंकार साहू आज पावरलिफ्टिंग संघ धमतरी द्वारा आयोजित 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओंकार साहू ने कहा कि धमतरी में राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों की उपस्थिति से धमतरी की खेल प्रतिभा और आयोजन क्षमता को नई पहचान मिली है।उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और दृढ़ संकल्प का भी प्रतीक है। खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा निरंतर मेहनत कर राज्य एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।विधायक साहू ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए पावरलिफ्टिंग संघ धमतरी एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।अंत में उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं

Recent Posts