
धमतरी। शहर के जिन मार्गों का नामकरण साहित्यकारों के नाम से किया गया है शुक्रवार को उनका सांकेतिक बोर्ड विधिवत ढंग से संबंधित मार्गों पर लगा दिया गया है। जिला हिन्दी साहित्य समिति के अध्यक्ष हुमन लाल ध्रुव ने स्वयं उपस्थित रह कर यह कार्य संपन्न कराया। मागों के नामकरण व सांकेतिक बोर्ड लगने से साहित्यकारों के परिजन व शुभचिंतक बेहद खुश हैं। इन्होंने निगम महापौर रामू, रोहरा, निगम के सदस्य व जिला हिन्दी साहित्य समिति के अध्यक्ष डुमन लाल ध्रुव का दिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। अम्बेडकर चौक सोरिद मार्ग पर साहित्यकार त्रिभुवन पाण्डेय मार्ग का बोर्ड लगने पर हर्षित पाण्डेय परिवार ने भी आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि महापौर रामू रोहरा का यह कार्य न केवल सराहनीय है बल्की अनुकरणीय भी है। नगर निगम द्वारा साहित्यकारों के नाम पर मागों का नामकरण किये जाने का यह पहला अवसर है। इससे पहले किसी निगम ने यह कदम नहीं उठाया महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व वाले निगम द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित तौर पर मिल का पत्थर साबित होगा। रामू रोहरा के इस कार्य से पूरा साहित्य जगत आल्हादित हैं। साहित्यकारों का मानना है कि भविष्य में राज्य के अन्य नगर निगम भी इसका अनुशरण करेंगे । पाण्डेय परिवार के साथ साहित्यकारों ने उम्मीद जताई है कि जिला हिन्दी साहित्य समिति व महापौर रामू रोहरा साहित्य जगत के उत्साहवर्धन के लिये इस तरह का रचनात्मक कार्य आगे भी करते रहेंगे।आभार व्यक्त करने वालों में चंद्रशेखर पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, मुकेश पाण्डेय, सुदेश, बुधेश, कमलेश, नीरज, धनंजय,देवेश , विपीन, विक्रम, पीयूष, समीर विकास, हर्षवर्धन सचिन युगांश, रणवीर सहित पाण्डेय परिवार के समस्त सदस्य एवं शुभचिंतक शामिल हैँ ।







