राहुल गांधी को भारत के गौरव से दिक्कत, पाठ्यक्रम सुधार पर कांग्रेस बौखलाई – विजय मोटवानी

कांग्रेस को असली पीड़ा पाठ्यक्रम सुधार से है,इनके असली आदर्श मुगल थे इसलिए 70 वर्षों तक उन्हीं के बारे में पढ़ाया – विजय मोटवानी धमतरी -: नगर निगम धमतरी के लोक निर्माण विभाग सभापति भाजपा नेता विजय मोटवानी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारत की संस्कृति, सभ्यता और स्वाभिमान से गहरी पीड़ा है। यही कारण है कि शिक्षा के पाठ्यक्रम में हुए बदलावों पर वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।विजय मोटवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी के नेतृत्व में NEP 2020 के तहत जो बदलाव हुए हैं, वो ऐतिहासिक हैं। दशकों तक कांग्रेस ने स्कूल की किताबों में सिर्फ मुगलों और एक परिवार का महिमामंडन किया। भारत के ऋषियों, संतों, क्रांतिकारियों और आदिवासी नायकों को जानबूझकर किनारे कर दिया गया।आज जब बच्चों को महाराणा प्रताप, रानी दुर्गावती, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष, बिरसा मुंडा और भारत की वैज्ञानिक परंपराओं के बारे में पढ़ाया जा रहा है तो राहुल गांधी को मिर्ची लग रही है। उनकी पीड़ा देश की समस्याओं से नहीं है, उनकी पीड़ा इस बात से है कि अब नई पीढ़ी सच जानेगी। मोटवानी ने आगे कहा कि कांग्रेस को डर है कि अगर बच्चों को सही इतिहास पढ़ा दिया गया तो कांग्रेस का झूठा नैरेटिव और तुष्टिकरण की राजनीति धराशायी हो जाएगी। इसलिए इतिहास मिटाया जा रहा है कहकर भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि हकीकत यह है कि पाठ्यक्रम को संतुलित किया गया है और बोझ कम करके गुणवत्ता बढ़ाई गई है।विजय मोटवानी ने कहा कि शिक्षा किसी पार्टी की बपौती नहीं है। शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है। मोदी सरकार ने शिक्षा को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालकर आत्मनिर्भर भारत की सोच से जोड़ा है। राहुल गांधी और कांग्रेस जितना विरोध करेंगे, जनता उतना ही भाजपा के साथ खड़ी होगी।भाजपा कार्यकर्ता हर वार्ड और गांव में जाकर बताएंगे कि कैसे कांग्रेस ने 70 साल तक हमारे बच्चों को अधूरा और एकतरफा इतिहास पढ़ाकर देश की जड़ों से काटने का काम किया।

Recent Posts