छात्रों की एकजुटता के आगे झुकी तानाशाह मोदी सरकार: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पीड़ित छात्रों के साथ न्याय का पहला कदम — तारिणी चंद्राकर

नेता विपक्ष राहुल गांधी के ‘गूंज’ कार्यक्रम ने देश में छात्रहित के आंदोलन को दी नई दिशा और मजबूती पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली दमनकारी नीतियों के खिलाफ ऐतिहासिक जीत धमतरी। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली तानाशाह नरेंद्र मोदी सरकार को आखिरकार देश के जागरूक छात्रों और युवाओं की एकजुटता के सामने घुटने टेकने ही पड़े। लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा प्रणालियों में धांधली के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के दबाव में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीड़ित छात्रों को न्याय दिलाने की दिशा में पहला और बेहद महत्वपूर्ण कदम है। तारिणी चंद्राकर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रखा था। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई गईं और उनकी आवाज को दबाने का हर संभव प्रयास किया गया। लेकिन छात्र शक्ति के अडिग संकल्प ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र में जनता और देश का भविष्य (युवा) ही सर्वोपरि हैं। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि सरकार अपनी विफलताओं और परीक्षा तंत्र के पूरी तरह ध्वस्त होने की बात को और अधिक नहीं छुपा सकी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आयोजित ‘गूंज’ कार्यक्रम ने देश के कोने-कोने में छात्रहित के आंदोलन को एक अभूतपूर्व मजबूती और वैचारिक धार दी है। राहुल गांधी ने सड़क से लेकर संसद तक छात्रों की पीड़ा को अपनी आवाज बनाया और यह स्पष्ट किया कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जा सकता। ‘गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में जो चेतना जगी, उसी का परिणाम है कि आज केंद्र सरकार बैकफुट पर आने को मजबूर हुई है। धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल शुरुआत है, न्याय की पूरी लड़ाई अभी बाकी है। हमारी मांगें बेहद स्पष्ट हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से माफी मांगें दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो परीक्षा प्रणाली में ठोस सुधार हो।

Recent Posts