धमतरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी के नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे Join BJYM 2026 सदस्यता अभियान के तहत युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में भाजयुमो धमतरी जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने जिले के सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ने का आह्वान किया।शुभांक मिश्रा ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान का नेतृत्वकर्ता भी है। उन्होंने कहा कि युवा यदि राष्ट्र निर्माण सामाजिक सेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाना चाहते हैं, तो उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने जिले के प्रत्येक मंडल, वार्ड, गांव, कॉलेज और मोहल्ले के युवाओं से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि हर युवा बने संगठन की ताकत यही Join BJYM 2026 अभियान का उद्देश्य है।उन्होंने विश्वास जताया कि धमतरी जिले के युवा इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर बड़ी संख्या में सदस्य बनेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। BJYM का सदस्यता अभियान देशभर में युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।






