
भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के आह्वान पर आज रायपुर स्थित कांग्रेस भवन का घेराव कर कांग्रेस की जनविरोधी और अराजक राजनीति के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।राहुल गांधी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री

आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के आवास का बिना किसी ठोस मुद्दे के घेराव कर अराजकता का माहौल बनाने का जो प्रयास किया गया, उसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस को करारा जवाब दिया।इस आंदोलन में धमतरी जिले के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह, अनुशासन और जोश के साथ सहभागिता निभाई। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति के विरुद्ध जोरदार नारेबाज़ी करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया कि देश के प्रधानमंत्री और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, लोकतंत्र और जनसेवा के संकल्प के साथ सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़ा है।भारत माता की जय!






