मंदिर हमारे आस्था और शक्ति का केंद्र इसलिए माता का दिया माता को अर्पण- पँ राजेश देमार के प्राचीन महामाया मंदिर का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा,ये मंदिर दशकों से गाँव भर की आस्था का केंद्र रहा है, लेकिन समय के साथ इसकी दीवारें और फर्श जर्जर होने लगे है, देमार गांव का प्रतिनिधि मंडल ने इसी सिलसिले में सहयोग की अपेक्षा के साथ पँ राजेश शर्मा से भेंट की।धमतरी के धर्म प्रेमी और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पँ राजेश शर्मा ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए तुरंत मदद की मंजूरी दी है।देमार से आये बसंत, परदेसी मीनपाल सीत कुमार साहू, दिनेश कुमार साहू रघुवीर रामटेके से चर्चा के बाद,पँ राजेश ने कहा कि गांव हो या शहर मंदिर हमारी आस्था का केंद्र होते है, इन्ही से सनातन समाज को ऊर्जा, प्रेरणा और दिशा मिलती है, यही माता की महिमा और आशीर्वाद है, पँ राजेश ने कहा कि उन्हें जो माँ महामाया ने दिया है वही उनकी सेवा में दे रहा हूँ।






