कुरूद पुलिस ने अवैध शराब बेचते युवक को रंगे हाथों पकड़ा,देशी शराब एवं बिक्री रकम कुल 1960/-रूपये जब्त होटल, ढाबा, लॉज एवं अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सतत निगरानी, अभियान आगे भी रहेगा जारी पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा होटल, ढाबा, लॉज एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कन्हारपुरी रोड नहर पुल, कुरूद के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना कुरूद पुलिस ने विधिवत पंचनामा एवं आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर गवाहों की उपस्थिति में मौके पर दबिश दी।पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बंटी रतलानी (19 वर्ष), निवासी गांधी चौक, भोईपारा, कुरूद को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर शराब खरीदने वाले व्यक्ति मौके से भाग निकले।आरोपी के कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब (कुल 3.960 बल्क लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत 1,760/-रूपये तथा बिक्री रकम 200/-रूपये कुल 1,960/- रूपये की सामग्री जप्त की गई। आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु वह कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत धारा 34(1)(ख) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।आरोपी का नाम बंटी रतलानी पिता प्रेम रतलानी उम्र 19 वर्ष साकिन गांधी चौक भोईपारा कुरूद,थाना कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।इस कार्यवाही में थाना कुरूद के सउनि.सुरेश नंद एवं पुलिस स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






