किराएदार, कर्मचारी एवं होटल-लॉज में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुलिस सत्यापन सुनिश्चित करने के दिए स्पष्ट निर्देश डिजिटल इन्वेस्टिगेशन को मिलेगा नया आयाम, विवेचना अधिकारियों को मोबाइल टैब वितरित कर तकनीक आधारित पुलिसिंग को किया और सशक्त आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस कार्यालय धमतरी में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं साइबर सेल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में निवास करने वाले प्रत्येक बाहरी व्यक्ति, संदिग्ध प्रवासी, किराएदार एवं अस्थायी रूप से निवासरत व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थाना स्तर पर अद्यतन रखी जाए तथा उनका पुलिस सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने निर्देशित किया कि जिले के सभी मकान मालिक किराए पर मकान देने से पूर्व संबंधित किराएदार का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर नागरिकों को पुलिस सत्यापन के प्रति जागरूक करें तथा आवश्यकता पड़ने पर संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर सत्यापन की कार्यवाही सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि जिले के सभी निर्माण स्थलों, औद्योगिक इकाइयों, राइस मिलों, फैक्ट्रियों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य संस्थानों में नियुक्त प्रत्येक नए कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराया जाए तथा उनके पहचान संबंधी अभिलेख व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखे जाएं। सभी प्रतिष्ठानों में आगंतुकों एवं कर्मचारियों का रिकॉर्ड नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए गए।ग्राम चौपाल, सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेजों, व्यापारी संगठनों औद्योगिक संस्थानों एवं अन्य जनसंपर्क माध्यमों के जरिए पुलिस सत्यापन, बाहरी व्यक्तियों की निगरानी तथा सुरक्षा संबंधी जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने निर्देश दिए निर्देशित किया गया कि बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने संबंधी जन- जागरूकता फ्लेक्स प्रमुख एवं दृष्टिगोचर स्थानों पर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ सकें।तकनीक आधारित विवेचना को मिलेगा बल बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकियों में पदस्थ विवेचना अधिकारियों को मोबाइल टैब (Mobile Tabs) वितरण हेतु सभी राजपत्रित अधिकारियों को प्रदान किए गए इन टैबलेट्स के माध्यम से डिजिटल विवेचना, घटनास्थल पर त्वरित दस्तावेजीकरण, ऑनलाइन डाटा संकलन, सीसीटीएनएस के बेहतर उपयोग तथा आधुनिक तकनीक आधारित अनुसंधान कार्यों को और अधिक गति एवं पारदर्शिता मिलेगी। अधिकारियों को इन उपकरणों का प्रभावी एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए।आमजन से अपील धमतरी पुलिस जिले के सभी नागरिकों से अपील करती है कि यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अवैध प्रवासी, बाहरी व्यक्ति अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 निकटतम थाना अथवा धमतरी पुलिस कंट्रोल रूम – 9479192299 पर दें।आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।आपकी सतर्कता पुलिस की सक्रियता और जनसहयोग से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त धमतरी का निर्माण संभव है।







