साथ ही साथ सामाजिक / धार्मिक वातावरण का भी ।पूजा पाठ संस्कृति जनकल्याण का सम्बन्ध गणित का विषय नहीं है।कि मैं यह सेवा कार्य करुंगा तो मुझे क्या लाभ होगा। पूजा का सम्बन्ध आत्मिक शांति और मानसिक पवित्रता से होता है। न कि किसी लाभ उठाने के लिए ? ईश्वर से प्रार्थना करना एक बात है और परिणाम का प्राप्त होना दूसरी बात है। कर्म अपना फल लेकर पीछा करते रहेंगे। जिन्होंने कल्याण और सेवा भाव अपनाया वे शुद्ध निस्वार्थ प्रेम करने वाले लोग थे और आज भी है और होते रहेंगे । शुद्ध मन में उत्तम विचारों का सम्मलेन होता है।चालाकी से जीवन व्यतीत करने वाले लोग किसी का भला करने का सोच भी नहीं सकते हैं।अपने लिए तो पशु पक्षी भी जीवित रह लेते हैं।मनुष्य देह मिला मानवता की सेवा के लिए।जिसे दूसरे का दर्द और दुःख का एहसास नहीं होता उसे भी पशु की तरह जीवन जीने वाले की श्रेणी में रखा जाता है पूजा पाठ मंत्र अनुष्ठान सभी श्रद्धा और विश्वास को बेहतर बनाने का काम करते हैं। किन्तु मानवीयता का परिचय देने वाले लोग श्रेष्ठता के अधिकारी होते हैं।हम कुछ भी बन जाए और मानवीय मूल्यों का पालन ना करें।और लोगों को कष्ट दे वह पशुता से भी ज्यादा खराब काम होंगा। मनुष्य है तो मानव जीवन का निर्वहन करने का प्रयास करना चाहिए। मानवता को सम्हालने के कार्य में हम कहां खड़े हैं । जरा अंदर झांक कर देखने का भी कोई पैमाना तय करें।साभार इसी मानवता सत्य को जाने और सत्य में जियें को जन – जन तक पहुंचाने जो सनातन है !निकल पड़े है अति सम्मानीय स्वामी राजेंद्र देव जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सुरक्षा मिशन / राष्ट्रीय इच्छा पूर्ति दर्शन यात्रा 2026 – 2027 श्रद्धेय – महर्षि राजर्षियानंद सरस्वती महाराज राष्ट्रीय संयोजक – संत सुरक्षा मिशन / राष्ट्रीय इच्छा पूर्ति दर्शन यात्रा 2026 – 2027 तथा अन्य महामुनि जगद्गुरु महामंडलेश्वर महामनीषी मनीषी पीठाधीश्वर साध्वी साधु संत महात्मनआचार्य आदि के कुशल सानिध्य में यह पवित्र और ऐतिहासिक धार्मिक राष्ट्रीय इच्छा पूर्ति दर्शन यात्रा पूरे ही दिव्य भू – धरा भारत के विभिन्न प्रांतों में 28 नवंबर 2026 , अति ही पवित्र इच्छा पूर्ति धाम गुरु की झोपड़ी खैर -अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से अलख जगाते और सफल क्रियान्वयन कराते दिनांक 30 जून 2027 को तालकटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में पूरे ही जोश व हर्षौल्लास से विराम लेगी आइए इस सनातन और अति पवित्र कार्य में हम सब भी अभी से जुड़ तथा सभी प्रकार से सहभागिता देकर अपना यह ईश्वर प्रदत्त अमूल्य जीवन कृतार्थ करें सबका ही कल्याण हो ! गुरूपदाश्रित -जानकी वल्लभ तीर्थ राष्ट्रीय संयोजक – संत सुरक्षा मिशन / राष्ट्रीय इच्छा पूर्ति दर्शन यात्रा 2026 – 2027






