भगवान जगन्नाथ महापर्व रथ यात्रा पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने दी शुभकामनाएं

धमतरी/ भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन ने समस्त शहर एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।सभापति देवांगन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आस्था, भक्ति, सेवा, समरसता और मानव कल्याण का प्रतीक है। यह पावन पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा की कृपा सभी नागरिकों पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का संचार हो।रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का भव्य उत्सव है, जो सभी वर्गों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रथ यात्रा में श्रद्धा, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए सहभागिता करने की अपील की।सभापति कौशिल्या देवांगन ने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से धमतरी सहित समूचे प्रदेश और देश में सुख-समृद्धि, शांति एवं विकास का मार्ग निरंतर प्रशस्त होता रहे।

Recent Posts