
शहर के प्रमुख मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार हेतु किये आश्वस्त विधानसभा क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता – ओंकार साहू धमतरी- विधायक ओंकार साहू विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करवाते हुए कार्य को प्रारंभ करवाने के पश्चात आम जनता से जुड़े हुए विशेष कर नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों की विभिन्न विकास कार्यों से अवगत करा अति शीघ्र जनहित में पास कराने के लिए प्रदेश सरकार की नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदों के साथ मुलाकात कि जिस पर मंत्री ने अति शीघ्र निगम क्षेत्र में कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर प्रारंभ करने हेतु सभी को अस्वास्त किये। अर्जुनी बस स्टैंड, हाटकेशर काटा तलाब चौपाटी, आडिटोरियम,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट,रत्नाबांधा व सिहावा फोरलेन,गंगरेल फोरलेन जैसे शहर विकास में विधायक ओंकार साहू के मांगो को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्षदों ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण सायं को धन्यवाद ज्ञापित किया ।पार्षदों ने निगम जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता, आपसी खींचतान तथा फोटो बाजी से विकास कार्य प्रभावित होने से मंत्री जी को अवगत कराया । इस दौरान नगरनिगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद योगेश लाल ,सूरज गहरवाल, सुमन सोमेश मेश्राम,पूर्णिमा गजानंद रजक, भागी ध्रुव,रामेश्वरी कोसरे उपस्थित रहे ।







