नवागत आयुक्त अरूण कुमार वर्मा ने महापौर रामू रोहरा से की सौजन्य भेंट, पुष्पगुच्छ से हुआ आत्मीय स्वागत

धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी की पूर्व आयुक्त प्रिया गोयल के स्थानांतरण के पश्चात नवपदस्थ आयुक्त अरूण कुमार वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद महापौर कक्ष पहुंचकर महापौर रामू रोहरा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा एवं निगम के पार्षदों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नवागत आयुक्त का आत्मीय स्वागत किया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।बैठक के दौरान महापौर रामू रोहरा और आयुक्त अरूण कुमार वर्मा के बीच नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, जल निकासी तथा नागरिकों को बेहतर नगर निगम सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के आपसी समन्वय से शहर के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।नवागत आयुक्त अरूण कुमार वर्मा ने भी नगर के सर्वांगीण विकास के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि महापौर एवं आयुक्त के बेहतर तालमेल से नगर विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी तथा धमतरी शहर विकास और सुशासन की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।

 

 

Recent Posts