बढ़ते बिजली बिल से परेशान वार्डवासी, कांग्रेस पार्षदों के साथ कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे

बढ़ते बिजली बिल से राहत देने की मांग धमतरी। स्मार्ट मीटर लगने के बाद आए बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर वार्डवासी परेशान हैं। आज कांग्रेस पार्षद वार्डवासियों के साथ कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और इस समस्या की शिकायत की।नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया कि जून माह का बिजली से जनता परेशान है पहले जहां 700-800 रुपये का बिल आता था, वहीं अब 2000-2500 रुपये तक बिल पहुंच रहा है। इससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। आज हम कलेक्टर साहब को निवेदन करने आए कि बिजली विभाग बढ़ते बिल की जांच कराए अन्यथा आने वाले समय में कांग्रेस आम जनता के साथ बिजली आफिस के सामने प्रदर्शन करेगी ।उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने कहा जुलाई माह के बिजली के बिल से आम लोगों को झटका लगा है भाजपा सरकार भोली–भाली जनता को ठगने का काम कर रही रही है एक तरफ सरकार महतारी वन्दन के नाम से एक हजार तो दे रही किंतु बिजली बिल बढ़ा कर तीन से चार हजार वसूल कर रही है । पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा भाजपा सरकार जबसे आई है आम जनता के जेब ने डाका डालने का काम कर रही है परिवार चलाना मुश्किल हो गया है कलेक्टर से मांग की कि बढ़े हुए बिलों की जांच कराई जाए। पुरानी रीडिंग और नए स्मार्ट मीटर की रीडिंग का मिलान कर सत्यापन किया जाए। गलत बिल वालों को तुरंत राहत दी जाए। महिमा सागर वार्ड निवासी रमली बाई ने बताया कि उनका दो कमरे का कच्चा मकान है पिछले महीने 470 रुपए आया था पर इस माह 2100 रुपए आया है हम मजदूरी करने वाले कहा से पटा पाएंगे ।डाक बंगला वार्ड के सतीश यादव ने बताया कि वो गैरेज लाइन में काम करता है तीन कमरे का कच्चा मकान है परिवार का भरण पोषण ले देकर चल रहा पहले बिल 300–400 तक आता था अब 1800 आया इतना ज्यादा बिल कैसे पटाये । कलेक्टर के प्रतिनिधि ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गलत बिल पाए जाने पर सुधार किया जाएगा। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालो में पार्षद पूर्णिमा गजानंद रजक, उमा भागी ध्रुव,रामेश्वरी कोसरे,योगेश लाल,वार्डवासी भागवत साहू,राजेश साहू,काशी राम नायक,नरोत्तम देवांगन, पुन्नी बाई,सुशीला दीवान,उषा पाठक,शिव कुमार कामता प्रसाद सहित काफी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे ।

Recent Posts