धमतरी। नगर निगम में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है लेकिन इन डेढ़ वर्षों में नगर निगम में भाजपा पार्षदों की लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है भाजपा पार्षदों के बीच समन्वय की भारी कमी सामने आई है। महापौर,सभापति,एम.आई.सी सदस्यों,भाजपा पार्षदों की आपसी तालमेल की कमी है पिछले डेढ़ साल से आपसी खींचातान और गुटबाजी के कारण शहर का विकास कार्य ठप पड़ा है। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि अब प्रदेश के प्रभारियों को भी दखल देना पड़ रहा है।नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने भाजपा पार्षदों की आपसी कलह पर तंज कसते हुए कहा इन्हें शहर के विकास से कोई मतलब नहीं है। डेढ़ साल सिर्फ कुर्सी और कमीशन की लड़ाई में निकल गया। जनता परेशान है, लेकिन इन्हें अपनी गुटबाजी से फुर्सत नहीं। भाजपा पार्षदों के आपसी कलह की सजा शहर की जनता भुगत रही है ।पार्षदों के गुटों में बंटने से अंतर्कलह खुलकर सामने आ रही है सफाई, बिजली, पानी ,सड़क जैसे बुनियादी मुद्दे भी आपसी लड़ाई की भेंट चढ़ गए हैं। दीपक सोनकर ने कहा कि जनता ने विकास के लिए वोट दिया था, लेकिन भाजपा पार्षद सिर्फ आपस में लड़ रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर सड़क पर उतरेगी।






