मुजगहन बायपास ओवरब्रिज अब होगा प्रकाशमय: सरपंच एवं जनपद की मांग पर महापौर ने दी सौगात, कार्य हुआ शुरू

धमतरी/मुजगहन: जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 मुजगहन के अंतर्गत नेशनल हाईवे बायपास ओवरब्रिज पर व्याप्त घने अंधेरे की समस्या का समाधान अब होने जा रहा है। अंधेरे के कारण आवागमन में हो रही भारी असुविधा और संभावित आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायत मुजगहन के सरपंच होमेश्वर साहू एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने धमतरी नगर निगम के महापौर जगदीश रामू रोहरा से सोलर लाइट की तत्काल व्यवस्था करने की पुरजोर मांग की थी। जनप्रतिनिधियों की तत्परता और महापौर की संवेदनशीलता स्थानीय जन प्रतिनिधियों की इस समस्या को महापौर जगदीश रामू रोहरा ने अत्यंत गंभीरता से लिया और संबंधित विभाग को तत्काल प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर की त्वरित पहल के बाद अब संबंधित विभाग द्वारा बायपास ओवरब्रिज के पास सोलर लाइट लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है।निरीक्षण के लिए पहुंचे जनप्रतिनिधि कार्य की प्रगति का जायजा लेने के लिए महापौर जगदीश रामू रोहरा,सरपंच होमेश्वर साहू एवं जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग को गुणवत्तापूर्ण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर इस महत्वपूर्ण कार्य के शुरू होने से मुजगहन क्षेत्र के निवासियों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरब्रिज पर अंधेरा होने के कारण रात के समय सफर करना जोखिम भरा होता था और असामाजिक तत्वों का डर बना रहता था। अब सोलर लाइट लग जाने से यह क्षेत्र प्रकाशमय होगा, जिससे न केवल आवागमन सुरक्षित व सुगम होगा, बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी।विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए मांग को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए सरपंच होमेश्वर साहू, जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल तथा समस्त ग्रामवासियों ने नगर निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है।

Recent Posts