धमतरी पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलते दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

PG कॉलेज मैदान में कार के भीतर मोबाइल ऐप के माध्यम से खेल रहे थे ऑनलाइन सट्टा – लाखों रुपये के मोबाइल, कार एवं नगदी जप्त एसपी धमतरी के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा एवं अवैध कारोबारियों पर लगातार कड़ी कार्यवाही जारी पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन आईपीएल सट्टा कारोबारियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। आधुनिक तकनीकी निगरानी, साइबर विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऑनलाइन सट्टा खेलते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।थाना सिटी कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान अंबेडकर चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति पीजी कॉलेज मैदान में खड़ी टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 05 AK 3677 के अंदर मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेल रहे हैं तथा रुपये-पैसों का लेनदेन कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम को देखकर आसपास मौजूद कुछ लोग मौके से फरार हो गए, वहीं कार के भीतर बैठे दो व्यक्तियों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम – अमीत वाधवानी पिता मुकेश वाधवानी उम्र 30 वर्ष निवासी नीलकमल गली आमापारा धमतरी, हाल अर्जुन रेसिडेंसी शांति कॉलोनी धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी एवं विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू पिता स्व. अशोक ग्वालानी उम्र 30 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी झूलेलाल नगर धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी का रहने वाला बताया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन में All Panel Exchange नामक ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म की आईडी संचालित होना पाया गया, जिसके माध्यम से आईपीएल मैचों में हार-जीत पर रुपये-पैसों का दांव लगाया जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों द्वारा ऑनलाइन सट्टा संचालन एवं रकम के लेनदेन संबंधी जानकारी स्वीकार की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से – दो नग आईफोन मोबाइल एक नग रियलमी मोबाइल एक नग रियलमी WC-51 मोबाइल नगदी रकम 5,200/- रुपये टाटा नेक्सॉन कार क्रमांक CG 05 AK 3677 कुल जुमला लगभग 5,40,200/- रुपये का मशरूका जप्त किया गया। मामले में थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 133/26 धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं धारा 112, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।आरोपीगण का नाम- (01) अमीत वाधवानी पिता मुकेश वाधवानी उम्र 30 वर्ष निवासी नीलकमल गली आमापारा धमतरी, हाल अर्जुन रेसिडेंसी शांति कॉलोनी धमतरी थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी(छ.ग.) (02) विजय ग्वालानी उर्फ बब्बू पिता स्व. अशोक ग्वालानी उम्र 30 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी झूलेलाल नगर धमतरी थाना सिटी कोतवाली जिला धमतरी(छ.ग.) थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस द्वारा प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, बैंक खातों, यूपीआई आईडी एवं अन्य डिजिटल माध्यमों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं आईडी संचालकों की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। धमतरी पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहन जांच करते हुए ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही जारी है। धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Recent Posts