
धमतरी विधायक ओंकार साहू ने देमार-तरसीवा मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति दिलाकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। विधायक के लगातार प्रयासों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि अब सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ हो गया है। इस फैसले से पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से खराब और संकरी सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब मार्ग चौड़ा होने से आवागमन सुगम होगा तथा व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इसे विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।
ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क चौड़ीकरण का लाभ केवल तरसीवा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देमार, तेलीनसत्ती, भोथीपार, रावा, कुर्रा, बागतराई, मोखा, मड़ाईभाठा, कोर्रा, इर्रा, गातापार, रामपुर, हंचलपुर सहित आसपास के अनेक गांवों को सीधा फायदा मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधायक ओंकार साहू लगातार क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय हैं और जनता की हर छोटी-बड़ी मांग को गंभीरता से लेकर उसे पूरा कराने में जुटे हुए हैं। विधायक महोदय ने कहा कि वे समय-समय पर सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करते रहेंगे, ताकि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा हो सके। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में विश्वास और उत्साह और अधिक बढ़ा है।
इस अवसर पर क्षेत्र के भारती चंद्रहास साहू (जनपद सदस्य), योगेश मारकंडे (जनपद सदस्य), गुरुगोपाल गोस्वामी, गोपालन पटेल, नीलमणि साहू, धर्मेंद्र पटेल, दामोदर पुरी गोस्वामी, राघुवीर रामटेके, नरसिंग साहू, रंजीत साहू, सरपंच प्रतिनिधि उमेश सिन्हा, चित्रांश साहू, घासीराम साहू, जीवराज साहू, मुकेश यादव, भुनेश्वर सिन्हा, सरोज यादव, भास्कर सिन्हा, गौतम सिन्हा, चैतू देवांगन, चंद्रहास साहू, ऋषि कुमार सिन्हा, मणिराम पटेल, शालिक राम साहू, धर्मेंद्र साहू, मदन साहू, टिकेंद्र सिन्हा, अजय सिन्हा, छबि पटेल, हेमसिंग पटेल, हुलास पटेल, अरुण साहू, प्रेम साहू, खिलेंद्र साहू, गणेश बांधे, कार्तिक बांधे, संतानू सिन्हा, अमरचंद साहू, दुर्गेश पटेल, लक्ष्मीचंद साहू, सहदेव निर्मलकर, पंचराम साहू, खिलेश सिन्हा, भोजराज साहू, घनश्याम सिन्हा, बाबूलाल साहू, चंद्रकांत साहू, राजू चेलक, मोहन जांगड़े, महेश यादव, डेरहा राम, बंशी पटेल, टेकराम साहू, देवेंद्र पटेल, संजय ध्रुव, रामस्वरूप साहू, देवेश पटेल, शेखन साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने विधायक ओंकार साहू का आभार व्यक्त किया।






