बलरामपुर जिले के बरती कला क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिल रहा है। धर्म प्रचारक रामलीला मंडल द्वारा काशी बनारस से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों के माध्यम से भव्य रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।यह रामलीला कार्यक्रम 30 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहा है, जहां श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी प्रतिदिन शाम 8:00 बजे से रामलीला का भरपूर आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम स्थल बरती कला पानी टंकी ग्राउंड निर्धारित किया गया है।काशी बनारस के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा। स्थानीय आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य रामलीला कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।







