रंजना साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को महिला आरक्षण संकल्प पेश करने पर दी बधाई

रायपुर -: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में आज सत्ता दल द्वारा महिलाओं को 33% आरक्षण देने का संकल्प प्रस्तुत किया गया,आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने मुख्यमंत्री से विधानसभा स्थित कार्यालय में सौजन्य भेंट की,और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए विशेष सत्र में इसके संकल्प हेतु बधाई देते हुए महिलाओं की ओर से उनका धन्यवाद किया और कहा नारी शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। जब महिलाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व मिलता है, तभी समाज और देश सही मायनों में आगे बढ़ता है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी सोच को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार, सम्मान और निर्णय लेने की शक्ति देने का संकल्प है। छत्तीसगढ़ में जिस तरह महतारी वंदन से लेकर महिलाओं के लिए चल रही विविध योजनाओं से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं के उत्थान में काम कर रहे हैं वो काबिले तारीफ़ है और आज का यह संकल्प महिलाओं के हित में उनकी मेहनत को दर्शाता है हम समस्त महिलाओं की ओर से मुख्यमंत्री जी का आभार करते हैं।

Recent Posts