ग्राम भेंडरवानी में मनाया गया दानवीर भामाशाह जयंती -लेख राम साहु

परिक्षेत्र साहू समाज त्रिकुटी धाम कोसमर्रा एवं ग्रामीण साहू समाज भेंडरवानी के तत्वाधान में ग्राम भेंडरवानी में भव्य दानवीर भामाशाह जयंती महोत्सव कार्यक्रम रखा गया था इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली रामचंद्र साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज त्रिकुटी धाम कोसमर्रा गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज धमतरी विजय साहू महामंत्री जिला साहू समाज धमतरी दयाराम साहू प्रदीप साहू अवनेंद्र साहू कामता प्रसाद साहू राजेंद्र कुमार साहू सुशीला साहू दमयंतीन साहू ओम प्रकाश साहू मिथलेश साहू दाऊलाल साहू भूषण लाल साहू डिकेश्वर साहू हीराबाई साहू जी देवराज साहू  एवं साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे  लेखराम साहू अपने उद्बोधन में कहां की साहू समाज एक संगठित समाज है जो हर क्षेत्र में अपना विशेष पहचान बना रही है पढ़ाई के क्षेत्र में भी साहू समाज का उत्कृष्ट योगदान रहा है समाज के बच्चे पढ़ लिखकर ऊंचे पद में भी आसीन हो रहे हैं यह सब कठिन परिश्रम और माता कर्मा के आशीर्वाद से ही संभव है मैं इस क्षेत्र वासियों को दानवीर भामाशाह जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं  दानवीर भामाशाह अपना संपूर्ण धन-संपदा देश की रक्षा के लिए दान कर दिया था। इस योगदान से सैनिकों का भरण-पोषण होता रहा जिससे प्रताप ने पुनः सैन्य शक्ति संगठित कर मुगलों को कड़ी टक्कर दी। निर्णायक सहयोग: जब महाराणा प्रताप आर्थिक तंगी के कारण हताश थे, तब भामाशाह ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी उनके चरणों में रख दी थीं  भामाशाह का जीवन और त्याग भारतीय इतिहास में राष्ट्रप्रेम और निःस्वार्थ सेवा के लिए अमर माना जाता हैं दान कभी भी व्यर्थ नहीं जाता व्यक्ति जब दान करता है तो उसके अंतरात्मा में बहुत ही खुशी एवं शांति महसूस होती है मै युवाओं से भी कहना चाहता हूं कि जैसे दान वीर भामाशाह जी दान करके विश्व में नाम कमाए वैसे ही साहू समाज के लोग दान सभी कार्यक्रम में अपने शक्ति अनुसार दान करते हैं तब जाकर बड़े-बड़े कार्यक्रम संपन्न हो पाते हैं मैं क्षेत्र वासियों एवं आयोजन कर्ता ग्रामीण साहू समाज भेंडरवानी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जो ऐसे महत्वपूर्ण कार्य कर प्रदेश में जागरूकता फैलाते हैं

Recent Posts