श्रीमद् भागवत गीत ज्ञान यज्ञ प्रवचन का आयोजन ब्रह्म कुमारीज धमतरी द्वारा ग्राम सोरम में आयोजित किया

गया जिसमें प्रवचन कर्ता महादेव के अपार महिमा का वर्णन करते हुए बताएं कि इस दुनिया में यहां वहां भड़कने की जरूरत नहीं है सब कुछ हमारे पास है सच्चे मन से पूजा कर भगवान से विनती करने से एवं सच्चा कर्म करने से सब कुछ आपके नजदीक ही मिलेगा लेखराम साहू अपने उद्बोधन में कहां कि अभी प्रवचन में बताएं कि हमें एकाग्र मन से भगवान की पूजा भक्ति करना चाहिए छत्तीसगढ़ी में एक कहावत है घर में नाग देवता भीभोरा खोजे ल जाए  आज प्रवचन में इसी का उदाहरण देकर सबको समझाया गया है कि परिवार में मिलजुल कर रहना चाहिए घर-घर में महाभारत ना करके शांति स्थापित करते हुए हर एक परिवार को जीवन यापन करना चाहिए निश्चित तौर पर यह एक धार्मिक ग्राम है जहां समय समय पर धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं ऐसे धार्मिक आयोजन से गांव में शांति का माहौल बनता है मैं समस्त आयोजन समिति के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि इस शुभ अवसर पर मुझे आमंत्रण दिए मैं भागवत भगवान से प्रार्थना करता हूं इस क्षेत्र के लोगों की यश कीर्ति और सुख शांति बना रहे

Recent Posts