भगवान परशुराम जयंती पर शहर में निकली भव्य बाइक रैली

युवा संगठन के संरक्षक प राजेश शर्मा ने दिखाया धार्मिक ध्वज ब्रह्म गर्जना वाहन रैली का ।मां विंध्यवासिनी मंदिर में हुआ हनुमान चालीसा पाठ से ब्रह्म गर्जना वाहन रैली का समापन धमतरी। भगवान परशुराम जयंती के पूर्व संध्या पर धमतरी जिला ब्राह्मण समाज द्वारा शनिवार शाम 5 बजे भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रिसाई माता मंदिर से हुई, जो शहर के प्रमुख मार्गों—पोस्ट ऑफिस वार्ड, आमातालाब, रुद्री रोड, अंबेडकर चौक, रत्नाबांधा चौक, बस्तर रोड, घड़ी चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, सदर बाजार, कचहरी चौक, गणेश चौक और रामबाग होते हुए बिलाई माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। ब्रह्म गर्जना वाहन रैली समाज के युवा विक्रांत शर्मा एवम पीयूष पांडेय के प्रभार में निकाला गया सफल आयोजन के लिए दोनों पदाधिकारी ने समाज का आभार माना और 19 से लेकर 26 अप्रैल तक के आयोजन को भी भव्य सफल बनाने समाज जनों से आग्रह किया। पूरे मार्ग में रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। आतिशबाजी और “जय परशुराम” के नारों से शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। रैली में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला शाखा की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।जयंती आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष राकेश दीवान बनाए गए हैं। समिति के मार्गदर्शन में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 18 अप्रैल को युवा शाखा द्वारा ब्रह्म गर्जना बाइक रैली निकाली गई ।द्वितीय दिवस 19 अप्रैल को सुबह रिसाई माता मंदिर में भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव, अभिषेक, पूजन, हवन एवं आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद ब्राह्मण समाज की भूमि पर भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होगा। संध्या समय श्री राम मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा परशुराम फरसा चौक में दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना होगी।इसी क्रम में 26 अप्रैल को बटुक यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अष्टधातु की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। शोभायात्रा के पश्चात विंध्यवासिनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसादी वितरण किया जाएगा।समाज के पदाधिकारियों ने सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।राकेश दीवान, गोपाल शर्मा ,राजेश शर्मा विनोद पांडेय, लोकेश पांडेय, डॉ. प्रदीप शर्मा, सूर्यकांत तिवारी, प्रदीप पांडे, अमन कुमार पांडे, डॉ. अनंत दीक्षित, अशोक मिश्रा, राजेंद्र श्रोती, विद्याशंकर दीवान, भूपेंद्र मिश्रा, महेश शास्त्री, बालेंद्र पांडे, अयोध्या पांडे, पूजा मिश्रा, बरखा शर्मा, विक्रांत शर्मा, पीयूष पांडे, जयप्रकाश झा, दीप शर्मा, देवेंद्र मिश्रा रोहिताश मिश्रा, दीपक पांडेय, श्रीकांत शर्मा, सूरज तिवारी, आयुषी पांडेय, अंकिता मिश्रा, ऋतुराज शर्मा, प्रतिमा पांडे, झंकार शर्मा, ननकू महाराज, आशुतोष शर्मा नलिनी मिश्रा आभार जिला महासचिव विनोद पाण्डेय ने किया।

Recent Posts