ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी: एक ही सप्ताह में जुआ पर दूसरी बड़ी रेड, 04 बाइक 06 मोबाइल और नगदी बरामद जुआ, सट्टा और IPL सट्टा नेटवर्क पर धमतरी पुलिस का कड़ा शिकंजा, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप एसपी धमतरी द्वारा पिछले समीक्षा मिटिंग में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को जुआ-सट्टा के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में धमतरी पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी और ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना केरेगांव क्षेत्र में जुआरियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की गई है। उल्लेखनीय है कि मात्र एक सप्ताह के भीतर ताश जुआ के विरुद्ध यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है, जो धमतरी पुलिस की सतर्कता, सक्रियता एवं अपराधियों के प्रति कड़े रुख को दर्शाती है और यह स्पष्ट संदेश देती है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।थाना केरेगांव पुलिस को आस पास के नागरिकों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। शिकायत की पुष्टि हेतु पुलिस द्वारा मुखबिर तैनात कर सतत निगरानी रखी जा रही थी। जुआरियों द्वारा लगातार स्थान बदल-बदलकर सुनियोजित तरीके से जुआ खेला जा रहा था, ताकि पुलिस की निगरानी से बचा जा सके।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम साल्हेभाट खार भालूचुआ मार्ग पर कुछ लोग ताश के माध्यम से ‘काट पत्ती’ नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां पुलिस को देखकर कुछ आरोपी फरार हो गए, जबकि 05 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। जुआरियों से जप्त सामग्री:06 नग मोबाइल कीमती 12,500/-रूपये 04 नग मोटर सायकल कीमती 75,000/-रूपये नगदी रकम 27,300/-रूपये 52 पत्ती ता कुल जुमला कीमती: 1,14,800/-रूपये उक्त समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 09/26 के तहत धारा 3(2) जुआ एक्ट एवं पृथक से प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार जुआरियों के नाम:(01) सुभान चन्द्राकर पिता दलाल चंद्राकर उम्र 37 वर्ष साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.) (02) फलेन्द्र साहू पिता द्वारिका साहू उम्र 36 वर्ष साकिन साल्हेभाठ,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)(03) वेदराम मंडावी पिता शांताराम मंडावी उम्र 32 वर्ष साकिन कांटा कुर्रीडीह,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.) (04) ईश्वर साहू पिता जुगराम साहू,उम्र 27 वर्ष साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.) (05) टार्जनदास मानिकपुरी पिता चुरामन दास मानिकपुरी उम्र 38,साकिन छुही,थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा जुआ,सट्टा एवं IPL सट्टा सहित मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।







