“विधायक संगीता सिन्हा विभिन्न कार्यक्रमों में हुई शामिल”

 

विधायक संगीता सिन्हा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व पारिवारिक कार्यक्रमों में हुईं शामिल

बालोद :— संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी ने कल क्षेत्र एवं आसपास के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर जनसंपर्क किया और लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने गुरूर ब्लॉक के ग्राम कोचवाही में समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात वे जिला धमतरी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के साथ मां अंगारमोती के दर्शन एवं सम्मान समारोह लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुईं।


कार्यक्रम के दौरान विधायक सिन्हा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के साथ दिवंगत कांग्रेस नेता स्व. पंकज महावार जी के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।


इसके बाद उन्होंने गुरूर ब्लॉक के ग्राम बोड़रा में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधु को शुभआशीष प्रदान किया तथा उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर, शिवम् कुरैटी द्वारा दी गई।

Recent Posts