जिला पंचायत धमतरी महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न, योजनाओं की गहन समीक्षा व सख्त निर्देश जारी।

जिला पंचायत धमतरी में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की स्थाई समिति की बैठक जिला आयुष पाली क्लिनिक धमतरी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन द्वारा की गई। बैठक में एजेंडा अनुसार विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, संचालन एवं गुणवत्ता की समीक्षा की गई। पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा करते हुए कुपोषण मुक्ति हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विभाग की प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य केदो में स्वीकृत पद एवं पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी की जानकारी एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत प्राप्त संसाधनों के उपयोग एवं उपलब्धता पर चर्चा की गई। CGMSC के कार्यों, दवाओं की उपलब्धता, जांच सेवाओं एवं स्वास्थ्य शिविरों की प्रगति की जानकारी ली गई। विशेष स्वास्थ्य अभियानों एवं स्वास्थ्य शिविरों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली, पंजीयन, मानकों के पालन एवं मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर निगरानी की समीक्षा की गई तथा आवश्यक नियंत्रण एवं नियमित निरीक्षण के सख्त निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में जानकारी ली गई। स्वच्छता विभाग के अंतर्गत विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल प्रदाय योजनाओं की स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति एवं ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।फूड एवं ड्रग्स विभाग के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट की रोकथाम एवं नियमित जांच की समीक्षा की गई। बाजारों में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन, लाइसेंसिंग एवं निरीक्षण की स्थिति पर चर्चा की गई तथा आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सख्त निगरानी के निर्देश दिए गए। मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाइयां के विक्रय पर लगाम हेतु समय अनुसार जांच के लिए सख्त निर्देशित किया गया। आयुष विभाग के अंतर्गत आयुर्वेद, एवं अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के अंतर्गत संचालित सेवाओं की समीक्षा की गई। आयुष स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली, दवाओं की उपलब्धता एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा करते हुए इन सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में महिला एवं बाल विकास स्थाई समिति के सदस्य धनेश्वरी साहू मीना डेमू साहू उपस्थिति रही। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से जगरानी एक्का स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ.यू एल कौशिक सिविल सर्जन ए .के . टोंडर डीपीएम डॉ .प्रिया कंवर हॉस्पिटल मैनेजर डॉ.गिरीश कश्यप स्वच्छता विभाग से रवींद्र वर्मा ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से आशा लता गुप्ता ,आयुष विभाग से डॉ कृपाराम ठाकुर,डॉ. पचौरी, फूड एंड ड्रग्स से फणीश्वर पिथौरा, सर्वेश्वर यादव एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। सभापति मोनिका देवांगन ने कहा कि जिला पंचायत का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है तथा सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। बैठक में समिति के सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts