
के संगठन सृजन अभियान समीक्षा उपरांत संगठनात्मक पूर्णता व संगठन की मजबूती को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत समस्त बूथ पंचायत एवं वार्डों में संगठनात्मक ढांचा तत्काल प्रभाव से पूर्ण किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी ने जिलेवार प्रभारी की नियुक्ति की है जिसमें श्री लेखराम साहू जी को जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के प्रभारी बनाया गया है जिससे कांकेर जिला के कांग्रेसियों में उत्साह देखने को मिला एवं फोन के माध्यम से बधाई देते रहे श्री लेखराम साहू ने पत्रकार बंधुओं से बात करते हुए कहा की निश्चित तौर पर मेरे ऊपर विश्वास जताकर माननीय दीपक बैज जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं माननीय मलकीत गैंदु जी प्रदेश महामंत्री ने कांकेर कांग्रेस कमेटी के बूथ पंचायत एवं वार्डों के प्रभारी बनाए हैं मैं पूरी तरह कांग्रेस को मजबूत कर आने वाले चुनाव में प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच आपसी ताल में रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित करूंगा प्रभारी होने के नाते मैं कांकेर जिला के विभिन्न क्षेत्र में एवं ब्लॉकों में बैठक लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करूंगा कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता में जागरूकता लाकर कांग्रेस के योजनाओं का प्रचार करते हुए नए कार्यकर्ता बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को प्रेरित करुंगा इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के द्वारा दिनांक 12 3.2026 को बैठक रखा गया है ताकि चुनाव में सत प्रतिशत जीत दर्ज किया जा सके






