“बालोद में सड़क किनारे अतिक्रमण पर कार्रवाई, सुबह से चला जेसीबी अभियान”

“राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण”

बालोद : राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। मंगलवार सुबह से ही झलमला से दल्ली चौक और नए बस स्टैंड के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर और जेसीबी मशीन चलाकर दुकानों के सामने बनाए गए शेड, फ्लोरिंग और सीढ़ियों को तोड़कर हटाया।


कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने 97 अतिक्रमणकारी को पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस देकर आगाह किया गया था, लेकिन नोटिस का पालन नहीं करने वाले अतिक्रमणकारियों पर ही यह कार्रवाई की जा रही है।


मंगलवार सुबह से शुरू हुई इस कार्रवाई में प्रशासनिक अमला तहसीलदार आशुतोष शर्मा, ऐन.एच. इंजीनियर वसीम खान, राजस्व विभाग, व ऐन एच विभाग का अमला। जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण हटाने में जुटा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई अभी आगे भी जारी रहेगी।

Recent Posts