धमतरी ग्रामीण क्षेत्रों की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की जल्द होगी वित्तीय स्वीकृति

शहर से लेकर गाँव तक धमतरी का हो विकास यही हमारा लक्ष्य – रंजना साहू धमतरी – क्षेत्र में विकास की उम्मीदें अब अपना आकार ले रही हैं,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों की तीन प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण की वित्तीय स्वीकृति बेहद जल्द मिलने वाली है,प्रेस नोट जारी करते हुए साहू ने बताया यह मांगें क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग थी प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार छत्तीसगढ़ के प्रत्येक क्षेत्र के विकास के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है,इसी क्रम में धमतरी के ग्राम छाती से देवपुर होते हुए गागरा,कंडेल,देवपुर तक 9 किमी सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, बेंद्रानवागांव मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के साथ ही ग्राम गुजरा से ग्राम दर्री तक 3 किमी सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के कार्य हैं जिसे हमने शासन से लगातार पत्राचार और माननीय मुख्यमंत्री जी से बात करके उनसे अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहज रूप से स्वीकार कर बजट में शामिल किया था जिसकी अब वित्तीय स्वीकृति भी जल्द होने जा रही है और बेहद जल्द इन तीनों प्रमुख सड़कों का कार्य प्रारंभ होगा,शहर से लेकर गाँव तक धमतरी का विकास हो यही हमारा लक्ष्य है,जिसके लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। विगत दो वर्षों में धमतरी विधानसभा क्षेत्र में अनेक सड़कों की की प्रशासकीय स्वीकृति लोकनिर्माण विभाग के द्वारा मिली है इसके लिए मै मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ,जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा  एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी का धमतरी विधानसभा के क्षेत्र वासियों की ओर से आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Recent Posts