कथा मिटाती है जीवन की सारी व्यथा -:प. मनोज दुबे

 

दानी टोला वार्ड में आयोजित शिव महापुराण में शामिल हुए धर्म प्रेमी समाजसेवी पं.राजेश शर्मा भगवान शंकर विश्वास तो माता पार्वती है श्रद्धा की प्रतीक इनके शरण में ही प्राप्त होती है सुख शांति-: पं. राजेश शर्मा धमतरी-: धार्मिक कथाएं जीवन के सारे दुख ,संताप तथा व्यथा को दूर करके सुख एवं खुशहाली का संचार करती है इसलिए जब भी जीवन में ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़े तो भगवान के शरण में अपने को समर्पित कर दो वहां से प्राप्त आत्मिक शांति नवजीवन का संचार करेगी उक्त बातें दानी टोला वार्ड में आयोजित शिव महापुराण कथा के विश्राम दिवस पर व्यास पीठ से पंडित मनोज दुबे द्वारा कहीं गए वहीं वार्ड की महिला समिति द्वारा किए गए इस आयोजन में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए धर्म प्रेमी एवं समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा ने सभी को आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता पार्वती श्रद्धा तथा भगवान शंकर विश्वास के रूप में जीवन में सुख शांति तथा समृद्धि का संचार करते हैं इसलिए शिव एवं पार्वती से अपने जीवन को जोड़कर अपना कृतार्थ करें। उक्त अवसर पर राजेंद्र शर्मा, पार्षद अज्जू देश लहरे सहित अनेक लोगों उपस्थित रहे।

Recent Posts