पीपर छेड़ी के गायत्री यज्ञ में पार्षदद्वय ने आहुति डाल की सुख, शांति समृद्धि की प्रार्थना

मंत्रोच्चारण से व्यक्ति के जीवन में होता है सकारात्मक ऊर्जा का संचार -: कुलेश सोनी भारत की आत्मा है हिन्दुत्व एवं आध्यात्म -: पिन्टू यादव धमतरी-: पीपर छेड़ी गांव में प्रज्ञा मानस परिवार द्वारा तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पवित्र प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन समाज के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए की जा रही है, जिसमें धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित होते हुए निगम के पार्षदद्व्य कुलेश सोनी एवं पिंटू यादव ने आहुति करते हुए आयोजन समिति को इस भव्य एवं दिव्य आयोजन के लिए बधाई के साथ शुभकामनाएं दी । ग़ौरतलब है कि उक्त धार्मिक अनुष्ठान में यज्ञाचार्य ओम प्रकाश द्वारा मंत्र उच्चारण के बीच प्रज्ञा पुराण पर प्रवचन करते हुए अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है।इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कुलेश सोनी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्य से ही लोगों को आत्मिक संतुष्टि एवं शांति प्राप्त होती है यज्ञ के साथ ही साथ मंत्र चरण की प्रति ध्वनि वायुमंडल से सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में देते हुए सर्वत्र आपसी प्रेम भाईचारा का निर्माण करती है जो वर्तमान समय की महती आवश्यकता है। वहीं पिंटू यादव ने कहा कि भारत की प्राण है हिंदुत्व एवं आध्यात्म इसलिए गांव-गांव में ऐसे आयोजन को करने के लिए सभी को बड़े-बड़े चढ़कर अपना योगदान देने सामने आना चाहिए यही मानव जीवन की सार्थकता भी है। उपरोक्त जानकारी आयोजन समिति से जुड़े हुए प्रमुख श्रीमती केकती साहू द्वारा दी गई। उक्त आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में जीवन सोनवानी, चंद्रहास साहू, शांतिलाल साहू ,हसदेव साहू ,भीम साहू ,श्याम सुंदर साहू जितेंद्र तथा पवन शामिल है।

Recent Posts