पार्षद व वार्डवासियों ने किया महापौर का अभिनंदन धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी के अंतर्गत अम्बेडकर वार्ड स्थित गुलमोहर वाटिका कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित नाली निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर रामू रोहरा का धन्यवाद एवं अभिनंदन करने पहुंचे।वार्डवासियों ने कहा कि नाली निर्माण के अभाव में बरसात के दिनों में जलभराव, गंदगी एवं आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। महापौर के प्रयासों से यह समस्या अब स्थायी रूप से दूर हुई है, जिससे कॉलोनीवासियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर सुविधा मिली है। महापौर रामू रोहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना नगर निगम का दायित्व है, जिसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाया जा रहा है। उन्होंने आगे भी विकास कार्य निरंतर जारी रखने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य पिंटू यादव, हिमानी साहू,पार्षद मेघराज ठाकुर, कोमल सार्वा,आशा लोधी,वार्ड के वरिष्ठ उषा साहू,भुनेश्वरी देवांगन,रीना देवांगन,ललिता देवांगन,अनीता साहू,अनीता देवांगन,पुनम साहू, पुनम धुव,चंचल चौधरी,मनीष देवांगन,एवं नगर निगम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विकास कार्यों के लिए महापौर के नेतृत्व की सराहना की।






