“नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बालोद में जश्न”

“नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बालोद में उत्सव, अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण”

बालोद :– भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की घोषणा के बाद बालोद शहर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। भाजपा शहर मंडल द्वारा अटल परिसर में एकत्रित होकर आतिशबाजी की गई और मिठाइयाँ बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महिला मोर्चा की बहनों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। तत्पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों में रैली निकालकर आमजन को मिठाइयाँ खिलाई गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं ने नितिन नवीन जी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया, क्योंकि जिनके नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव लड़े गए और विजय प्राप्त हुई, वही छत्तीसगढ़ के प्रभारी रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री  यशवंत जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, जिला पदाधिकारी राकेश यादव, भुनेश्वरी ठाकुर, निशा योगी, कमल पम्मपालिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अकबर तिगाला, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, हितेश्वरी कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर खान, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेश श्रीवास्तव, सुरेश निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts