जिले में आयोजित अग्निवीर की भर्ती में छत्तीसगढ़ से विभिन्न जिलों के ऊर्जा वान युवा प्रतिभागी देश सेवा के महायज्ञ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आए हैं जिनके रहने के लिए ॐ लक्ष्मी फाउंडेशन के संचालक वेदप्रकाश साहू जी एवं डिफेंस अकेडमी के संचालक लोकेश साहू जी ने युवाओं का मनोबल बढ़ाने हेतु हिन्दू जागरण मंच के प्रांत युवा प्रमुख दीपक सिंह ठाकुर जी को आमंत्रित किया, जहां पर उनका मार्गदर्शन देने हेतु उनका उद्बोधन रखा गया था। अपने उद्बोधन में समाज सेवी दीपक सिंह ठाकुर ने युवाओं को कहा राष्ट्र की रक्षा करने हेतु यह अभियान कोई रोजगार का साधन नहीं है यहां इसलिए अपनी जिम्मेदारी तय करनी आवश्यक है कि हमें भारत माता की सेवा करने का सौभाग्य मिल रहा है, युवाओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ इस अग्निकुंड में स्नान करना है, सफलता और असफलता बहुत छोटी बात है, हम अपनी पूरी कोशिश पूरी ताकत और अपनी अंतरात्मा को इस अभियान में चयनित होने के लिए लगाए। आज हमारी मातृभूमि चारों ओर देश के दुश्मनों से घिरी हुई है हमें इनसे निपटने के लिए हर पल हर क्षण तैयार रहना है साथ ही साथ देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए श्री देश धर्म के कार्य में अपनी सहभागिता देनी है। हमें चाहिए कि हम अपने राष्ट्र से नशा, अवैध तस्करी, धर्मांतरण, डेमोग्राफिकल चेंजेज जैसी चीज़ों के विरुद्ध मजबूत ढाल बन कर खड़े हो। मातृ भूमि की सेवा सिर्फ सीमा पर ही नहीं घर के भीतर भी करनी है, नारी सुरक्षा और सम्मान के क्षेत्र में, अवैध भू अधिग्रहण को रोकने हेतु, स्वावलंबन के क्षेत्र में, अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु, संवेदनशील क्षेत्रों का अध्ययन भी आवश्यक है। देश के भीतर चल रहे षड्यंत्र को भी रोकने की उतनी ही आवश्यकता है हमें अपनी जिम्मेदारी तय करना है। सभी युवाओं को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने अपने उद्बोधन के अंत में कहा कि हमारा राष्ट्र विविधता में एकता और अखंडता को बनाए रखने हेतु सर्व प्रथम अपने जाती,धर्म, सबको छोड़कर हमें भारतीय बनना है क्योंकि हमारा भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं है ये इस सृष्टि में एक राष्ट्रपुरुष की भांति मुकुट के रूप में हिमालय को धारण किए हुए जिसके चरणों को सागर निरंतर धो रहा है और अपनी भुजाओं को फैलाए हुए समूची दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दे रहा है, इसकी रक्षा हेतु अगर अपना तन मन धन सबकुछ भी समर्पित करना पड़े तो हमारा सौभाग्य है, हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम में मुंगेली, बिलासपुर,रायपुर, बलौदा बाजार, बालोद, कंकर, दुर्ग, भिलाई राजनांदगांव के युवा सम्मिलित हुए। व्यवस्था कार्य वेदप्रकाश साहू लोकेश साहू ओमेश, प्रेमकुमार विकास राठी, अभिषेक शर्मा जी, सोहन पुखराज, दुष्यंत, अतुल एवं अनेक युवा लगे हुए हैं।
मातृभूमि की रक्षा और सेवा करने का अवसर मिलना परम सौभाग्य की बात है -दीपक सिंह ठाकुर
Recent Posts

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
March 12, 2026
No Comments

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध
March 12, 2026
No Comments

एसपी धमतरी के निर्देश पर केरेगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गिरफ्तारी वारंट की तामिली
March 12, 2026
No Comments

प्रेस क्लब के होली मिलन में झूमे पत्रकार, फाग गीतों के बीच महापौर ने बजाया नगाड़ा
March 12, 2026
No Comments

SSP GANDERBAL HOLDS SECURITY REVIEW MEETING
March 12, 2026
No Comments


विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक
March 12, 2026
No Comments