परमात्मा को मानना और संसार को है जानना -:पं.हरिशरण वैष्णव गौरव पथ एवं गुलमोहर वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे पं.राजेश शर्मा,कहा शहर का वातावरण हो गया है सर्वत्र धर्ममय धमतरी-: शहर के 40 वार्ड सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों अनेक धार्मिक आयोजन श्रीमद् भागवत, श्री राम कथा, पवनसुत हनुमंत की कथा, आध्यात्मिक सत्संग सहित अनेक आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं जो की कोविड-19 कार्यकाल के बाद पहली बार देखने को मिल रहा है जिसमें प्रतिदिन शहर के धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा अपनी उपस्थिति एवं सहभागिता प्रदान करते हुए ऐसे आयोजनों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर उनके बीच पहुंचते हुए प्रोत्साहित कर रहे हैं गौरतलब है कि धार्मिक आयोजनों की एक लंबी श्रृंखला के रूप में शारीरिक धरातल पर उनके द्वारा अनेक धार्मिक कार्यक्रम विभिन्न जगह पर समय-समय कर आयोजित किए जाते रहे। इसी क्रम में गौरव पथ इंडोर स्टेडियम के पास समाजसेवी कन्हैयालाल साहू एवं गुलमोहर वाटिका में ललिता देवांगन परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह में व्यास पीठ पर विराजमान पंडित हरि शरण वैष्णव एवं अयोध्या महाराज से आशीर्वाद लेते हुए उपस्थित जनों को संबोधित कर कहा कि धर्म की धरती में अपनी नाम की सार्थकता को सिद्ध करते हुए चारों दिशाओं में भगवान की कथाओं का रसपान करने के लिए जो बीड़ा सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत रूप से उठाया गया है वह शहर के धार्मिक ,आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक वातावरण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और इसी ने पूरे शहर के वातावरण को धर्ममय बना दिया है वही व्यास पीठ से पंडित हरि शरण वैष्णव ने कहा कि वर्तमान समय में ईश्वर की उपस्थिति की प्रासंगिकता पर कुछ लोग सवाल उठाते हैं और यही विघ्न संतोषी तत्वों के कारण समाज में अशांति एवं अराजकता का वातावरण निर्मित होता है जिसके लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को धर्म कर्म में जोड़कर भगवान को मानने तथा संसार को जानने में अपने आप को लगावे तो जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि आएगी जिसके लिए व्यासपीठ का धार्मिक पुनीत संदेश जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सहायक सिद्ध हो रहे हैं बस आवश्यकता है अपने आप को कथा स्थल तक पहुंच कर पूरे मनोभाव के साथ उससे जुड़ जावे तो स्वयं का जीवन तो सार्थक होगा ही दूसरों को जीवन को भी इसके माध्यम से सार्थक कर लेंगे। उपरोक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, पार्षद गण पिंटू यादव , कुलेश सोनी,पंकज गौतम सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गौरव पथ एवं गुलमोहर वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे पं.राजेश शर्मा,कहा शहर का वातावरण हो गया है सर्वत्र धर्ममय
Recent Posts

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
March 12, 2026
No Comments

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध
March 12, 2026
No Comments

एसपी धमतरी के निर्देश पर केरेगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गिरफ्तारी वारंट की तामिली
March 12, 2026
No Comments

प्रेस क्लब के होली मिलन में झूमे पत्रकार, फाग गीतों के बीच महापौर ने बजाया नगाड़ा
March 12, 2026
No Comments

SSP GANDERBAL HOLDS SECURITY REVIEW MEETING
March 12, 2026
No Comments


विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक
March 12, 2026
No Comments