धान खरीदी में बड़ा खुलासा: धमतरी विधायक ओंकार साहू का आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से हो रहा था दुर्व्यवहार धमतरी विधायक ओंकार साहू ने पोटियाडीह एवं शंकरदाह धान खरीदी सोसायटी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। किसानों ने विधायक को अवगत कराया कि भौतिक सत्यापन के नाम पर तहसीलदार एवं सोसायटी प्रबंधक द्वारा विभिन्न बहाने बनाकर टोकन में धान की कटौती की जा रही है तथा किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इससे धान खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों को भारी मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ओंकार साहू ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों के साथ इस प्रकार का ठगने और प्रताड़ित करने वाला रवैया बेहद चिंताजनक है। यदि किसानों को इसी तरह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जाता रहा तो वे आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के सम्मान, अधिकार और मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ओंकार साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारणी नीलम चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर शंकरदाह धान खरीदी केंद्र पहुंचे और किसानों से सीधी व सार्थक चर्चा की। किसानों ने बताया कि वे गरीब किसान हैं, पहले से कर्ज में डूबे हुए हैं। यदि टोकन में कटौती कर धान खरीदी रोकी जाती रही तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारणी नीलम चन्द्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में किसान विरोधी व्यवस्था लगातार हावी हो रही है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों को परेशान करना, टोकन काटना और दुर्व्यवहार करना सीधे-सीधे किसान की मेहनत पर हमला है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और किसी भी अधिकारी को किसानों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा।वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि क्षेत्र के किसान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में धान खरीदी में कटौती और अफसरों की मनमानी किसानों को तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस संगठन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और किसी भी स्तर पर अन्याय को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक साहू ने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मौके पर ही स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी किसानों के टोकन में की जा रही धान की कटौती तत्काल बंद की जाए तथा किसानों का पूरा धान बिना किसी भेदभाव के खरीदा जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसानों को परेशान करने की प्रवृत्ति तुरंत बंद होनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। मौके पर धमतरी तहसीलदार और प्रबंधक , पटवारी उपस्थित रहे |
किसानों को ठगने की साजिश नाकाम, विधायक ओंकार साहू ने अफसरों को लगाई फटकार
Recent Posts

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
March 12, 2026
No Comments

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध
March 12, 2026
No Comments

एसपी धमतरी के निर्देश पर केरेगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गिरफ्तारी वारंट की तामिली
March 12, 2026
No Comments

प्रेस क्लब के होली मिलन में झूमे पत्रकार, फाग गीतों के बीच महापौर ने बजाया नगाड़ा
March 12, 2026
No Comments

SSP GANDERBAL HOLDS SECURITY REVIEW MEETING
March 12, 2026
No Comments


विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक
March 12, 2026
No Comments