छ.ग. सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर छ.ग. के 33 जिला मुख्यालय में एक दिवसीय आंदोलन किया जा रहा है इसी कड़ी मे धमतरी जिला में भी गांधी मैदान में जिलाध्यक्ष दौलत राम ध्रुव के नेतृत्व मे जिले भर के शिक्षक अपनी चार सूत्रिय मांगो को लेकर हड़ताल किया। जिसमे मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर कर समस्त शिक्षको को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाये। प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए एल.बी. संवर्ग के शिक्षको को समस्त लाभ दिया जाये। टी.ई.टी. की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा आवश्यक पहल किया जावे शिक्षको के ऑनलाईन उपस्थित हेतु (स्वयं के मोबाईल मे) वी.एस.के. (V.S.K.) की अनिवार्यता समाप्त किया जाये मांगो को लेकर हड़ताल किया जिलाध्यक्ष दौलत राम ध्रुव ने बताया की विगत कई वषो से सहायक शिक्षक वेतन विसंगति की मार झेल रहा है। जिससे 10000 रूप्ये से अधिक का नुकसान प्रति माह हो रहा है। पिछली सरकार ने वेतन विसंगति को माना था लेकिन विसंगति दूर नहीं किये। वर्तमान सरकार ने भी मोदी की गारंटी के तहत अपनी चुनावी घोषणा पत्र मे सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर कर समस्त शिक्षको को क्रमोन्नत वेतनमान देने का वादा किया था। इसी चुनावी वादे के साथ सरकार बन भी गई लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी विसंगति दूर करने हेतु कोई पहल नही कर रही है। सरकार अपना किया हुआ वादा पूरा करे। प्रांतीय संगठन मंत्री राजेन्द्र वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार का एक नारा है कि हमने बनाया है हम ही संवारेंगें। तो वेतन विसंगति उनकी ही देन है, विसंगति दूर कर मोदी की गारंटी पूरा करे। प्रांतीय प्रवक्ता हुलेश चन्द्राकर ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर कर समस्त शिक्षको को क्रमोन्नत वेतनमान देने का वादा के साथ वर्तमान सरकार सत्ता में आयी है। अब उन्हे पूरा करना चाहिये। ब्लॉक अध्यक्ष तुकेश साहू और टेमन साहू ने कहा कि वेतन विसंगति की मार से वर्षों से जूझ रहे है इसे तत्काल दूर किया जाना चाहिये और प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए एल.बी. संवर्ग के शिक्षको को समस्त लाभ दिया जाये। ब्लॉक अध्यक्ष तेजलाल साहू और ममता प्रजापति ने बताया कि टी.ई.टी. की अनिवार्यता से लाखो शिक्षको की सेवा संकट में आ गयी है। इसे दूर करने के टी.ई.टी. की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा आवश्यक पहल किया जावे शिक्षको के ऑनलाईन उपस्थित हेतु (स्वयं के मोबाईल मे) वी.एस. के. (V.S.K.) की अनिवार्यता समाप्त किया जाये। उपरोक्त मांगो को राज्य सरकार शीघ्र पूरा करे, मांग पूरा नही करती है तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला-धमतरी (छ.ग.)
प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र वर्मा
जिला अध्यक्ष दौलत राम ध्रुव प्रांतीय प्रवक्ता हुलेश चन्द्राकर
कार्यकारी अध्यक्ष गजानंद सोन
कोषाध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय
सचिव भेषज साहू
उपाध्यक्ष केशव यादव
सह सचिव दुष्यंत सिन्हा
सलाहकार
राजकुमार क्षत्रिय
भूपेश साहू
मनीष गौतम
शैलेन्द्र साहू
संगठन मंत्री
पीयूष साहू
खेमचंद देशलहरे
भुनेश्वर साहू
टीकम सिंह ध्रुव
मिडिया प्रभारी
गौतम पोटाई
परमेश्वर साहू
रुपेश सिन्हा
कैलाश साहू
प्रवक्ता
रामेश्वर साहू
संजय सोनवानी
दुष्यंत कश्यप
यशवंत साहु
महिला प्रकोष्ठ
ममता साहू
भारती शेन्द्रे
गणेशिया ध्रुव
सुनीता सिन्हा
शिवानी रावत
मुकेश्वरी चंद्रवंशी
कार्यकारणी सदस्य
अभिषेक सिंह
डोषन साहू
चंद्रहास सिन्हा
प्रकाशचंद कुंजाम
देवेन्द्र नागवंशी
दीपक फरीकार
अभिषेक कंवर
संतोष मण्डावी
तुकलेश साहू
सूरज कंवर
प्रकाश निषाद
सियाराम निषाद







