एवं कुसुम लता साहू पूर्व जिला पंचायत सदस्य झुमक लाल साहू मानस देवांगन कोमल सिन्हा अशोक साहू सागर साहू भुवन साहू दिलीप साहू हिरोज साहू हीरु राम साहू मंसाराम साहू यादराम साहू और ग्रामीणों द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें एक किसान प्रदीप पटेल ग्राम मोहरेगा ने बताया कि मेरे धान को बहुत तेजी से तौल कर बोरा हटाया गया उसके कहने पर लेखराम साहू ने तौले हुए बोर को फिर से तौला गया तो 1 किलो धान ज्यादा मिला जो की बहुत निंदनीय है किसान का धन दोबारा तौलाया जाकर किसान को संतुष्ट किया गया जिसमें किसानों ने बताया कि टोकन कटने के बावजूद भी धान बेचने में समस्या आ रही है जो किसान अभी तक धान नहीं बेचे हैं उनके यहां जाकर धान के बोरा गिना जा रहा है एवं कोठी में चढ़कर देख रहे हैं की धन कितना है समर्थन मूल्य की धान खरीदने के लिए सरकार के पास अब 9 दिन का समय बचा है अभी भी जिले के लगभग 10 से 12 फ़ीसदी किसान धान नहीं भेज पाए हैं जिला स्तर पर किसानों से रकबा समर्पण कराया जा रहा है इससे किसानों में आक्रोश है श्री लेख राम साहू ने कहा कि अभी भी 10% किसानों ने धान नहीं बेच पाए हैं इसके बावजूद ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन काटना बंद कर दिया गया है यदि शासन धान नहीं खरीदना चाहती तो सीधे तौर से किसानों को बता दें पहली बार धमतरी जिले में रकबा सत्यापन हो रहा है गिरदावली सत्यापन के बाद रकबा सत्यापन का कोई औचित्य नहीं है यदि इसी तरह से किसानों को परेशान किया जाता है गया तो प्रदेश भर में व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा लेख राम साहू ने कहा कि किसान कोई शराब य गांजा नहीं बेच रहे हैं किसान खेतों में मेहनत कर अन्न उगाता है बारिश के सीजन में 25 से 30 क्विंटल और गर्मी के दिनों में 40 से 45 क्विंटल तक धान का उत्पादन होता है धमतरी जिले में धान का उत्पादन उत्कृष्ट है शासन स्तर पर गिरदावली सत्यापन एग्री स्टेट पोर्टल में पंजीयन का काम कराया जा चुका है जब पहले ही गिरदावरी सत्यापन हो चुका है तो किस आधार पर किसानों के घर जाकर प्रशासन रकबा सत्यापन कर रहा है इसके लिए शासन से कोई लिखित आदेश जारी हुआ है तो किसानों को बताना चाहिए






