दिल्ली में छत्तीसगढ़ भाजपा की मजबूत पैरवी, संगठन की आवाज बने किरण सिंह देव और यशवंत जैन

नई दिल्ली / छत्तीसगढ़ :–भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में प्रदेश संगठन ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रिय, संतुलित और परिपक्व उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, साथी महामंत्री अखिलेश सोनी एवं नवीन मार्कंडेय के साथ नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक कार्यों, जमीनी गतिविधियों एवं भविष्य की रणनीतियों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

अपने दिल्ली प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं सरोज पांडेय से भी मुलाकात कर प्रदेश में संचालित संगठनात्मक गतिविधियों, अभियानों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष छत्तीसगढ़ भाजपा की नीतिगत स्पष्टता, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से रखा। उनके संतुलित और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ भाजपा को राष्ट्रीय पटल पर एक जिम्मेदार एवं सशक्त संगठन के रूप में प्रस्तुत किया।

यह दौरा न केवल संगठनात्मक समन्वय का प्रतीक बना, बल्कि यह भी दर्शाया कि छत्तीसगढ़ भाजपा का नेतृत्व राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पार्टी की सोच और दिशा को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है।







