साहू समाज भवन में शहर तहसील साहू समाज के पदाधिकारियों का शपथग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

धमतरी.शहर के बाँसपारा वार्ड स्थित साहू समाज भवन में शहर तहसील का साहू समाज के मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। रविवार को सभी मनोनित और नवपदस्थ पदाधिकारियों ने शपथ लेकर समाज के उतरोतर प्रगति में सहभागी बनने का संकल्प लिया। शहर तहसील साहू समाज की अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ने कहा कि किसी भी समाज के प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है। साहू समाज शिक्षित समाज है। आज हर क्षेत्र में हमारा समाज अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। पूर्व अध्यक्ष रोहित साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में संख्या बल में साहू समाज के लोगों की अधिकता है। सत्ता परिवर्तन में भी समाज के लोगों की अहम भूमिका होती है। यदि समाज एकजुट होगा तो हम हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सामाजिक एकता पर जोर दिया। पश्चात सभी मनोनित पदाधिकारियों को समाज के वरिष्ठों ने शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रामकुमार साहू ने किया। इस अवसर पर संरक्षक रोहित कुमार साहू, यशवंत कुमार साहू, गोपीकिशन साहू, आर के साहू, एमके साहू, सियाराम साहू, प्रवीण साहू, लक्ष्मी साहू, डोमार सिंह दादरा, हरलाल साहू, के आर बांकड़े, रामेश्वर साहू, यशवंत साहू समेत समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यकारिणी का किया गया विस्तार शपथ ग्रहण के पूर्व बैठक में शहर तहसील साहू समाज अध्यक्ष चंद्रभागा साहू ने कार्यकारिणी का विस्तार भी किया। इसमें उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष महिला भगवती साहू, संगठन सचिव जानकी साहू, सचिव ईश्वर साहू, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू, सहसचिव पुष्पेन्द्र साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक लीलाराम साहू, सहसंयोजक नंदकुमार साहू, सहसंयोजक नारायण साहू, सहसंयोजक सेवकराम साहू, अंकेक्षक डॉ गिरीश साहू, युवा प्रकोष्ठ संयोजक दिलीप साहू, सहसंयोजक युवराज साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक लक्ष्मण साहू, सहसंयोजक यशवंत साहू, प्रकाश साहू, किशोर साहू, अशोक कुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजक संतोषी साहू, सहसंयोजक पुष्पलता साहू, दयावती साहू, महिला प्रकोष्ठ सहसंयोजक मीना साहू, प्रीतिबाला साहू, विधि प्रकोष्ठ संयोजक प्रवीण साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ भूपेन्द्र साहू, मीडिया प्रभारी विरेन्द्र साहू, हेमलाल साहू, दुर्गेश साहू को मनोनित किया गया है। सलाहकार मंडल में विजय गौतम साहू, डोमार सिंह दादरा, श्यामलाल साहू, किशनलाल साहू, जानुराम साहू आदि का नाम शामिल है।

Recent Posts