अटल आवास सीढ़ी गिरने से घायल महिला एवं उसकी बच्ची का उपचार शासकीय अस्पताल में त्वरित रूप से चल रहा है जिसकी जानकारी लगने पर उनका हाल-चाल जानने के लिए शहर के धर्म प्रेमी एवं समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा एवं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा , स्पीकर कौशिल्या देवांगन, पार्षदगण पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, हिमानी साहू पहुंचे तथा उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर खालसा सहित स्टाफ के सभी लोगों से स्वास्थ्यगत स्थिति से अवगत हुए तथा इसके साथ ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंडित राजेश शर्मा ने उन्हें तत्काल आर्थिक सहयोग राशि उपलब्ध कराई तथा भविष्य में भी हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही है। निगम सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा है कि सभी अटल आवास का निगम की तकनीकी विभाग से निरीक्षण करवा कर मरम्मत हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।







