“बालोद जिले में प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी का कल आयोजन”

छत्तीसगढ़ को ऐतिहासिक गौरव: बालोद के दूधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी 9 से 13 जनवरी तक

बालोद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में 9 से 13 जनवरी 2026 तक ग्राम दूधली, जिला बालोद (छत्तीसगढ़) में भारतवर्ष के इतिहास में प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जम्बूरी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अब तक देश में केवल स्काउट–गाइड जम्बूरी का आयोजन होता रहा है, ऐसे में पहली बार रोवर–रेंजर जम्बूरी की मेजबानी मिलना छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गौरव और बड़ी उपलब्धि है।
आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने बताया कि जम्बूरी की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने आयोजन के स्थगन संबंधी खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा कि यह आयोजन अपने निर्धारित समय पर ही होगा और सभी के सहयोग से इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जाएगा।
राज्य सचिव जितेंद्र साहू एवं राज्य मुख्य आयुक्त (रोवर) अशोक देशमुख ने जानकारी दी कि अब तक राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, सेंट्रल रेलवे सहित विभिन्न राज्यों से रोवर–रेंजर दूधली पहुंच चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य से लगभग 4200 रोवर–रेंजर पहले ही पहुंच चुके हैं, जिनका पूर्वाभ्यास शिविर संचालित किया जा रहा है। आगामी दिनों में अन्य राज्यों के प्रतिभागियों के साथ श्रीलंका से भी रोवर–रेंजर जम्बूरी में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मुख्यालय की टीम पूर्ण तैनाती के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है। यह जम्बूरी न केवल रोवर–रेंजरों के व्यक्तित्व विकास का मंच बनेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान भी दिलाएगी।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग