नगर में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उस समय राजनीतिक खलबली मच गई, जब

धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा के मंच पर पहुंचते ही मौजूद सभी कांग्रेसी नेता मंच छोड़कर चले गए। यह दृश्य जनता के बीच चर्चा का विषय बन गया। महापौर रामू रोहरा की उपस्थिति से कांग्रेस नेताओं में स्पष्ट घबराहट देखने को मिली। वर्षों से सत्ता में रहते हुए भी विकास के नाम पर जनता को ठगने वाली कांग्रेस आज सच और जनसमर्थन के सामने टिक नहीं पा रही है। वहां उपस्थित जनता का कहना था कि मंच छोड़कर चले गए कांग्रेस की राजनीतिक कमजोरी, हताशा और असहजता को साफ दर्शाता है। इस अवसर पर महापौर रोहरा ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है। विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के रास्ते पर चलने वालों से कांग्रेस डरती है। मंच छोड़कर चले गए।इस बात का प्रमाण है कि उनके पास न तो जवाब है और न ही जनविश्वास। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की जनहितकारी नीतियों और नगर में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से कांग्रेस बौखलाई हुई है। जनता आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी। यह घटना यह साबित करती है कि धमतरी की राजनीति में अब नेतृत्व, विकास और साहस का चेहरा भाजपा के पास है, जबकि कांग्रेस केवल मंच छोड़ने और बहाने ढूंढने तक सीमित रह गई है।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग