“प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने अकबर तिगाला”

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने अकबर तिगाला

बालोद :– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मखबूर इकबाल खान द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इस क्रम में बालोद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अकबर तिगाला को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति के पश्चात अकबर तिगाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव सहित जिले के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


विदित हो कि अकबर तिगाला ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से की थी। पार्टी संगठन में बूथ, मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। लंबे समय से संगठन के लिए सतत कार्य करते हुए उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के बीच भी उल्लेखनीय कार्य किया है। पार्टी द्वारा उन्हें प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजे जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग