“चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा गरीबों को कंबल वितरण”

भीषण ठंड में मानवता की मिसाल: चैंबर्स ऑफ कॉमर्स  ने गरीब-वृद्धजनों को बांटे कंबल


बालोद :– शीत ऋतु में दिसंबर माह की कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बालोद में भी तापमान गिरने के कारण विशेषकर वृद्धजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनके पास गर्म कपड़े व कंबल की समुचित व्यवस्था नहीं है।

.         इसी संवेदनशील परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए चैंबर्स ऑफ कॉमर्स बालोद के अध्यक्ष हरिश सांखला के नेतृत्व में जरूरतमंद गरीब एवं वृद्धजनों को कंबल वितरण कर मानवता और इंसानियत की मिसाल पेश की गई।

इसी क्रम में आज जामा मस्जिद बालोद में शुक्रवार की विशेष नमाज के पश्चात जामा मस्जिद समिति के अध्यक्ष शाहिद अहमद खान के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हरिश सांखला सहित श्रवण टावरी, गोकुल आहूजा, भीकम चौरडिया, राजेंद्र लालवानी, विनोद श्रीमाल एवं मांगीलाल ढेलरिया उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। आयोजन से समाज में आपसी सहयोग, संवेदना और मानवता का सशक्त संदेश गया, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।

Recent Posts

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग