बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक आईएएस अफसर के पिता को बुर्के वाली महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। दोनों को पड़ोसियों ने मौके पर पकड़ लिया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस व्यक्ति की बेटी पश्चिम बंगाल में एसडीएम पद पर तैनात बताई जा रही है।
पूरा मामला बागपत के मुख्य शहर का है। पड़ोसियों का आरोप है कि एक व्यक्ति महिलाओं को घर बुलाकर रंगरलिया मनाता है। वह एक आईएएस अफसर का पिता है। लोगों को ठगना और उनकी संपत्तियों पर फर्जी तरीके से कागज बनवाकर कब्जा करना उसका पेशा है। व्यक्ति के कई दर्जन मामले बागपत अदालत में चल रहे हैं। मुस्लिम आबादी के बीच उसका मकान है जिसमें वह एक बुर्के वाली महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है। पड़ोसी उसकी हरकतों से दुखी थे। आरोप है कि यह व्यक्ति आएदिन नई-नई बुर्के वाली महिलाओं को घर मे बुलाता है जिसका मोहल्ले के बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
महिलाओं से मांगी माफी
वायरल वीडियो में एक मकान के बाहर मोहल्ले के लोग हंगामा करते नजर आ रहे हैं। महिलाएं व्यक्ति को हड़काते दिख रही हैं। आरोपी अपने साथ मौजूद महिला का बचाव करता और माफी मांगता नजर आ रहा है।
कई दुकानों और मकानों पर कब्जा करने का दावा
मोहल्ले वालों का कहना है कि आईएएस का पिता टेलर है। उसने कई दर्जन मुकदमे कर रखे हैं। लोगों की संपत्ति के फर्जी कागज बनाकर उनको कोर्ट नोटिस देकर परेशान करना और बदले में मोटी रकम की मांग करना उसका धंधा है। उसके इस काम में उसका एक अधिवक्ता साथी उसकी मदद करता है। अधिकारियों को भी वह आईएएस का पिता होने का परिचय देकर रौब दिखाता है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर बागपत कोतवाल दीक्षित त्यागी का कहना है कि अभी उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। कोई शिकायत करता है तो कारवाई होगी।
ब्युरो रिपोर्ट







