बिहार विधानसभा चुनाव 2025: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रति सहयोगी दलों (जदयू, हम, रालोमो) की नाराजगी के बावजूद, टिकट वितरण की कहानी कुछ और ही बयां करती है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि लोजपा (आर) की कई सीटों पर भाजपा के नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
पटनाः लोजपा (आर) को लेकर भले एनडीए के साथी दल जदयू, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का शीर्ष नेतृत्व भले नाराज था, लेकिन इसके अंदर की कहानी कुछ और थी। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी थी कि लोजपा (आर) की टिकट पर भाजपा के पहलवान अपनी किस्मत आजमाएंगे। अगर टिकट वितरण पर नजर डाले तो यह वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव की याद दिलाता है, जब राम नरेश चौरसिया, राजेंद्र सिंह और ऊषा विद्यार्थी जैसे भाजपा के कद्दावर नेता लोजपा के उम्मीदवार बने हुए थे। आइए जानते हैं भाजपा के रंग में रंगे लोजपा के उम्मीदवार!
बख्तियारपुर से अरुण कुमार होंगे उम्मीदवार
बख्तियारपुर विधानसभा से बीजेपी खुद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी। यहां से चुनाव लड़ने वालों में ललन सिंह, लल्लू मुखिया, अरुण कुमार और जितेंद्र यादव पर चर्चा भी चल रही थी। पार्टी ने बख्तियारपुर सीट लोजपा को अरुण कुमार की उम्मीदवारी के साथ दे दी।
मनेर से जितेंद्र यादव चुनावी जंग में
मनेर विधानसभा का चुनाव भी बीजेपी।लड़ना चाहती थी। पर यह सीट जब लोजपा को चला गया तो उन्होंने बख्तियारपुर से चुनाव लड़ने के इच्छुक जितेंद्र यादव को मनेर विधानसभा की चुनावी जंग में उतार डाला।
वोचहा से बेबी कुमारी लोजपा की उम्मीदवार
वोचहा विधानसभा से लोजपा(आर) ने बेबी कुमार को उम्मीदवार बनाया है। ये वही बेबी कुमारी हैं जिन्होंने वर्ष 2022 के उप चुनाव में बीजेपी ने उतारा था। तब राजद के अमन कुमार ने उन्हें पराजित किया था। इस बार वही बेबी कुमारी लोजपा की उम्मीदवार बनीं हैं।
परवत्ता से बाबू लाल शौर्य को टिकट
यह सीट जदयू की थी।यहां से जदयू के डॉक सेटिंग विधायक थे। बीजेपी ने यह सीट जदयू से ले कर लोजपा आर को दे दी। पर साथ में बीजेपी ने उम्मीदवार के रूप में बाबू लाल शौर्य को भी दे दिया।
ब्युरो रिपोर्ट





