अमृत सरोवर स्थलों पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” सभी कार्यक्रमों की वीडियो-फोटो 5 अक्तूबर तक ई-मेल पर भेजने के दिए गए निर्देश।

एमसीबी/25 सितम्बर 2025 / – भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक अमृत सरोवर स्थलों पर “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025”  का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय को स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। अभियान के अंतर्गत स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं, स्व सहायता समूहों के सदस्यों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्म पुरस्कार प्राप्त जनों और पर्यावरण प्रेमियों को शामिल कर स्वच्छता गतिविधियां संचालित होंगी। अमृत सरोवर स्थलों पर स्वैच्छिक श्रमदान और सफाई अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 25 सितम्बर को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” कार्यक्रम के तहत सामूहिक सफाई अभियान चलाया जाएगा।
स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफलता के लिए महात्मा गांधी नरेगा के मैदानी स्तर के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, ग्राम रोजगार सहायक, मेट एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहेंगे। अभियान के दौरान स्वच्छता प्रतिज्ञा और जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान का समापन 2 अक्टूबर 2025 को “स्वच्छ भारत दिवस” पर होगा, जिस दिन प्रभात फेरी और स्वैच्छिक सफाई मित्रों एवं स्वयंसेवकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। वहीं भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी गतिविधियों का आयोजन कर 5 अक्टूबर तक हाई क्वालिटी फोटोग्राफ्स व वीडियो ई-मेल cgstate.iec@gmail.com  पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
           ब्युरो रिपोर्ट
Recent Posts

अपने पैत्रीक निवास स्थान ग्राम सिलौटी में ग्रामवासियों के साथ होली एवं नगाड़े बजने का आनंद लेने पहुंचे लेखराम साहू जी पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं ग्राम वासियों को उनके उज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी और विधायको से मिल कर उनको होली की बधाई दी।