एमसीबी/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मनेन्द्रगढ़ के तत्वावधान में शिक्षित बेरोजगारों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु एक विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला दिनांक 26 सितंबर 2025, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक वार्ड नंबर 17, भगत सिंह वार्ड, जोड़ा तालाब छठ घाट के पास जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होगा। प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा कई रिक्तियां उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें हर्ष होन्डा मनेन्द्रगढ़ द्वारा बिक्री कार्यकारी, रिसेप्शनिस्ट, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक, सेवा परामर्शदाता, पार्ट्स मैनेजर तथा गृह व्यवस्था जैसे पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों के लिए वेतनमान 5,000 से 9,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है। रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होना पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदकों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय में पंजीकरण प्रमाण पत्र/आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना आवश्यक है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र मनेन्द्रगढ़ ने सभी योग्य बेरोजगारों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय पर प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
ब्युरो रिपोर्ट







