4 बच्चों के साथ सो रहे थे, आधी रात को करैत ने दंपति को काटा, सांप को मारकर दोबारा सोए फिर नहीं उठे।

रायपुर: सूरजपुर जिले के बसकर गांव में एक दुखद घटना हुई। सर्पदंश से एक दंपती, तुलेश्वर गोंड (40) और उनकी पत्नी नीता (38) की मौत हो गई। वे अपने चार बच्चों के साथ सो रहे थे, तभी उन्हें सांप ने काट लिया। झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ने से उनकी हालत और बिगड़ गई और उनकी जान चली गई। समय पर अस्पताल ले जाने से शायद उनकी जान बच सकती थी।

सांप मारकर फिर सो गए

भैयाथान थाना क्षेत्र के बसकर गांव में यह घटना हुई। तुलेश्वर गोंड और नीता रात को खाना खाकर जमीन पर सो रहे थे। रात लगभग 2 बजे, उन्हें बिस्तर के पास एक करैत सांप दिखा। उन्होंने सांप को मार डाला और फिर सो गए।

झांड़फूंक के चक्कर में हो गई देर

एक-डेढ़ घंटे बाद, नीता को बेचैनी होने लगी। उसने अपने पति को जगाया। सांप को मारने के बाद उनकी भी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों की हालत गंभीर हो गई। सुबह तक तुलेश्वर का चेहरा भी सूज गया था।

सुबह लगभग 11 बजे एम्बुलेंस से समुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया डॉक्टर ने नीता को मृत घोषित कर दिया। तुलेश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन वहां भी उनकी जान नहीं बच सकी।

गांव में छाया मातम

माता-पिता की मौत से चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक का एक भाई गांव में रहता है, अब उस पर बच्चों की जिम्मेदारी है। इस घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक करने का फैसला किया है। वे सांपों से बचाव और सर्पदंश की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाने के बारे में बताएंगे।

         ब्युरो रिपोर्ट
buzz4ai
Recent Posts